Aligarh: एएमयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने खत्म किया धरना, वीसी ने जूस पिलाकर खत्म कराया प्रदर्शन|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Students sitting on hunger strike in AMU ended their protest

 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि के विरोध व छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया। कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। बाब-ए-सैयद गेट सुबह 4 बजे खुला। तीन बजे तक छात्रों और प्रशासन के बीच बैठक चली थी।

एएमयू में 2 अगस्त से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद पर छात्र सैयद कैफ हसन और मोहम्मद रैय्यान पांच दिन से भूख हड़ताल बैठे थे। 16 अगस्त देर रात दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। इधर, छात्रों का कहना था कि जब तक कुलपति उनसे मिलने नहीं आएंगी हड़ताल जारी रहेगी।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।