
जगह-जगह पहाड़ियाें से हो रहा भूस्खलन, जेसीबी मशीन से मलबा हटाने में लग रहा अधिक समय, लाेग हो रहे परेशान कांगड़ा। क्षेत्र में लगातार हाे रही बारिश से कांगड़ा से रानीताल तक जगह-जगह पहाड़ियाें में भूस्खलन हाे रहा है। भारी बारिश से रानीताल के पास भूस्खलन हाेने से फोरलेन का एक लेन बंद हाे गया है। फोरलेन पर पड़े मलबे काे मशीनरी से हटाया गया। बाथू पुल के पीछे से लेकर रानीताल तक फाेरलेन की एक लेन काे एनएचएआई ने आवाजाही के लिए बंद रखा है जिससे वाहन चालकाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बाथू पुल के पास जगह-जगह भूस्खलन हाेने से बड़े-बड़े पत्थर गिरकर सड़क पर आ रहे हैं। सड़क पर पड़े मलबे काे हटाने के लिए कई घंटे लग रहे हैं। थाेड़ी बारिश हाेने पर पहाड़ियाें के दरकने का सिलसिला शुरू हाे जाता है। फाेरलेन निर्माण के समय पहाड़ियाें काे काटा गया है। उसके बाद कंपनी ने पहाड़ियाें में भूस्खलन न हाे, इसके लिए हरे जाले और फिर लाेहे के जाले लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी भूस्खलन लगातार जारी है।
पहाड़ियाें के दरकने की समस्या ध्यान में है लेकिन क्षेत्र में लगातार हाे रही बारिश के कारण यहां पर कुछ नहीं किया जा सकता। बरसात के बाद ही इस समस्या का स्थायी हल किया जा सकता है। जहां पर पहाड़ियां दरक रही हैं, उस लेन पर वाहनाें की आवाजाही बंद कर दी है।