Aligarh News: स्पीड ब्रेकर पर उछला ई-रिक्शा, पिता गोद से गिरकर इकलौते पुत्र की मौत

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Aligarh Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from Dreamstime

जन्माष्टमी पर परिवार इकलौते पुत्र नितांतु (3) को श्रीकृष्ण रूप में सजाने की तैयारी कर रहा था, बालक भी उत्साहित था और पिता शनिवार शाम उसे गभाना से पोशाक दिलाकर ई रिक्शा से लौट रहे थे। गभाना टोल प्लाजा के पास स्पीड ब्रेकर पर ई-रिक्शा उछली और पिता की गोद में बैठा नितांतु सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

गांव के कालीचरण शर्मा ने बताया कि नितांतु गांव पहावटी निवासी मनोज राघव का पुत्र था। मनोज शनिवार शाम करीब चार बजे अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ पुत्र को पोशाक दिलाने के लिए गभाना लेकर गए थे। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार गभाना से ई रिक्शा से गांव आते समय टोल प्लाजा पर लगे स्पीड ब्रेकर ई-रिक्शा उछल गया और बच्चा पिता की गोद से उछलकर नीचे गिर गया। उसके ऊपर से ई-रिक्शा का पहिया गुजर गया। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर अलीगढ़ स्थित एक अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर घर चले गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।