Himachal Weather: भूस्खलन से दो एनएच सहित 376 सड़कें बंद, राज्य के कई भागों में इतने दिन बरसेंगे बादल

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

प्रदेश के कई भागों में लगातार जारी बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भूस्खलन, बाढ़ से राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 376 सड़कें बंद रहीं।

Himachal Weather: Many Roads Including Two Nhs Closed Due To Landslides, It  Will Rain For Seven Days - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Weather: भूस्खलन से दो एनएच सहित 376 सड़कें

 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार जारी बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भूस्खलन, बाढ़ से राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 376 सड़कें बंद रहीं। राज्य में 524  बिजली ट्रांसफार्मर व 145 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में विद्युत व पेयजल आपूर्ति ठप है। मंडी जिले में सबसे अधिक 203 सड़कें,  458 बिजली ट्रांसफार्मर व 44 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। शिमला में भी फिलहाल माैसम खराब बना हुआ है। शहर के विकासनगर में टीसीपी कार्यालय के पास भूस्खलन से सुबह यातायात ठप रहा। यहां गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आईं।

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे यातायात के लिए फिर से बंद हो गया है। मंडी से पनारसा तक अनेकों स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं होने से हाईवे बंद हो गया है। नाै मील, जागर नाला, पंडोह डैम के पास कैंची मोड़, दयोड़, जोगणी माता मंदिर, दवाड़ा फ्लाईओवर, झलोगी और शनि मंदिर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। कुछ स्थानों पर नालों का पानी व मलबा हाईवे पर बह रहा है। हाईवे बंद होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन और लोग फंसे रहे। अभी बारिश का दौर लगातार जारी है जिसके चलते मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जैसे ही बारिश थमेगी तो उसके बाद ही मलबा हटाने का कार्य शुरू होगा। मंडी जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। हालांकि, बारिश रुक-रुक कर हो रही है लेकिन इससे हाईवे पर भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

 

पुलिस लाइन के समीप फिर धंसा फोरलेन,  खतरा बढ़ा
पुलिस लाइन सोलन के समीप लगातार फोरलेन धंस रहा है। यहां पर बीते दिन हुई बारिश से फिर से दरारें आ गई हैं। यह दरारें काफी बड़ी हो चुकी हैं। इससे पहले भी यहां पर हल्की दरारें आई थीं और एक लेन काफी पहले से बंद कर दी गई है। बावजूद इसके यहां पर अब पूरी तरह से इस सड़क के गिरने का खतरा मंडरा गया है। यहां पर पहले ही फोरलेन निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे थे। निर्माण कंपनी ने कच्ची मिट्टी पर फोरलेन तैयार कर दिया था जो बनने के बाद ही धंसना शुरू हो गया था।

 

कई भागों में 22 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 22 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 16 से 19 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात को श्रीनयना देवी में 160.6, पालमपुर 101.4, पंडोह 72.4, मंडी 62.4, कोठी 48.2, मालरांव 35.0, जोगिंद्रनगर 32.0, धर्मशाला 28.4, करसोग 28.2, सराहन 28.0, बिलासपुर 25.8 व नाहन में 22.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मानसून में अब तक 257 लोगों की गई जान
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 20 अगस्त तक 257 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 331 लोग घायल हुए हैं। 37 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 124 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 2,726 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 2,157  गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,625 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 2,14,403.32 लाख रुपये पहुंच गया है।

पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की माैत
किन्नौर के युला कंडा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा के दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक दंपती दिल्ली का रहने वाला था।  सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे की सूचना युला पंचायत की प्रधान अंजू ने पुलिस थाना टापरी को दी। प्रधान ने कहा कि इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की माैत हो गई है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग भी मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.