यूपी: आज प्रदेश के 60 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, हो सकती है बूंदाबांदी; शनिवार से लू चलने का जारी हुआ अलर्ट

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Weather of UP: यूपी में मौसम अभी दो से तीन दिन सामान्य रहेगा। इसके बाद एक बार फिर से लू की लपटों का सामना करना होगा। आज कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

UP: Today strong winds will blow in 60 districts of the state, drizzle is possible; Heat wave alert issued fro

प्रदेश में मानसून से पहले हो रही बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत दी है। तेज हवा और बूंदाबांदी का यह दौर दो दिन और जारी रहेगा। इसके बाद गर्म पछुआ हवा फिर झुलसाएगी। इस बदलाव से अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर तेज हवा संग बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट रही। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 5 जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने के आसार हैं। इसके बाद प्रदेश में पछुआ हवा चलने के संकेत हैं। इससे अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक उछाल आएगा।

इन जिलों में बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई