अब दोनों मुकाबले नॉकआउट हैं। हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। मुंबई की टीम इन दोनों मुकाबलों को जीतकर छठी बार खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी, जबकि पंजाब और आरसीबी अपने पहले खिताब की तलाश में हैं।

आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है और दो मैच भी खेले जा चुके हैं। अब आखिरी दो मुकाबले बचे हैं और मुंबई इंडियंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद जैसा कमाल करने का मौका है। साल 2016 की तरह फिर से संयोग बन रहे हैं। तब यानी नौ साल पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिनेटर खेली थी और फिर टीम ने खिताब जीता था। एसआरएच की टीम आईपीएल में इकलौती टीम है जिसने एलिमिनेटर खेलते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। उसने एलिमिनेटर, क्वालिफायर-दो और फाइनल तीनों मुकाबले जीते थे। खास बात तो यह है कि 2016 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ही फाइनल में थी और क्वालिफायर एक जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची थी। वहीं, इस सीजन मुंबई के सामने सनराइजर्स जैसा कमाल दिखाने के लिए पंजाब और आरसीबी की चुनौती है।
Author: planetnewsindia
8006478914