Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में बीते सोमवार को तीन लोगों की हत्या के बाद सनसनी का माहाैल है। घटना के दो दिन बीतने के बाद भी परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे थे। बच्चे अपने पिता, चाचा और दादा के बारे में पूछ रहे हैं। जेल में बंद बेटे की पत्नी अपने पति की रिहाई के लिए हाईकोर्ट जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जफराबाद के मोहम्मदपुर कांध गांव पहुंचे। उन्होंने पिता व दो पुत्रों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक लालजी की पत्नी प्रभावती व मृतक गुड्डू की पत्नी सरिता से उन्होंने घटना की सारी जानकारी ली।
उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई घटना में किसी तरह की सुनवाई व आरोपियों की गिरफ्तारी हुई होती तो तिहरा हत्याकांड नहीं होता। उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले में सरकार को फेल बताया।





