
हैडलाइंस हाजिरी लगाने खाटू पहुंचे भक्त
खाटूश्यामजी. ज्येष्ठ माह की गर्मी के थपेड़ों की परवाह किए बिना देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु कृष्ण पक्ष की एकादशी पर श्याम दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। शुक्रवार अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का खाटू पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में सफेद व गुलाबी फूलों से सजे श्याम सांवरे का सभी ने बारी-बारी से दर्शन से दर्शन कर और गजरा, इत्र, गुलाब आदि अर्पित कर श्रद्धालुओं ने सुख वैभव की मंगल कामना की। कई श्रद्धालु रींगस व मंढा की ओर से हाथों में निशान लेकर खाटू नरेश के दरबार में पहुंचे। गर्मी को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने छाया-पानी की व्यवस्था कर रखी थी। भक्तों के पैर गर्मी से जले नहीं इसके लिए कारपेट लगवाकर उसपर पानी के टेंकर से छिड़काव करवाया जा रहा था। बाजार में श्रद्धालु खरीददारी कर रहे है। रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया
Author: planetnewsindia
8006478914