IPL Playoff Scenario: तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया, अब चौथे स्थान के लिए MI-DC और LSG में टक्कर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

IPL 2025 Playoffs Qualification Scenario: बेंगलुरु ने पिछले छह सीजन में पांचवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं, गुजरात ने पिछले चार सीजन में तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।

IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: GT, RCB, PBKS qualified for playoffs, competition between MI, DC, LSG
आईपीएल 2025 में रविवार को दो मैचों ने तीन टीमों के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ कर दिया। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, अब चौथे स्थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है। चार टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों का पायदान तय नहीं है और यह आगे के कुछ मुकाबलों के बाद तय हो जाएगा। जिन तीन टीमों के बीच चौथे स्थान के लिए टक्कर है, उनमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं। लखनऊ को आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलना है और इस मैच में हार लखनऊ को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी। वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई