परिजनों के अनुसार, श्याम गौड़ पुत्र रामदयाल उम्र 25 वर्ष तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र वारिस था। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशी को मातम में बदल दिया।

खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडो में सोमवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर के बगीचे में कटहल के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान श्याम कुमार गौड़, पुत्र रामदयाल, निवासी डोडो के रूप में हुई।
घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशी को मातम में बदल दिया। शव को एक छोटे से कपड़े से पेड़ पर लटकता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव जमीन से काफी नीचे था, जो आत्महत्या की जगह किसी साजिश की ओर इशारा करता है।
सूचना मिलते ही फिरहला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।
Author: planetnewsindia
8006478914