देश के कई राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं तापमान बढ़ रहा है तो कहीं बारिश हो रही है। तेज हवाएं और आंधी भी कड़ा इम्तिहान ले रही हैं। जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी निजात मिलने के कोई आसार नहीं हैं। जानिए आपके शहर में मौसम को लेकर IMD ने क्या अपडेट दिया

मई की शुरुआत से ही मौसम ने करवट ले जी है। देश के हिस्सों में तेज धूप के साथ साथ तूफान और बारिश का दौर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि कुछ हिस्सों में हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान दिया है कि देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी 5 मई तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। 3 और 4 मई को ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार के कुछ इलाकों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना है। 3 मई को सिक्किम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी ओलावृष्टि हो सकती है।
5 और 6 मई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि और 3 व 6 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।वहीं, पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 5 से 7 मई के बीच असम और मेघालय में और 5-6 मई को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
Author: planetnewsindia
8006478914