कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार एएसपी तथा सीओ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाया जा रहा मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के अनुसार वह क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि सठिया गांव को जाने वाले मार्ग पर इण्डियन गैस एजैन्सी के गोदाम से करीब पचास मीटर की दूसरी पर एक युवक कुछ नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने सूचना को गंभीरता से लिया और फौरी कार्रवाई करते हुए मय फोर्स और हमराह के गांव सठिया की ओर कूच कर दिया। पुलिस का काफिला जैसे ही सठिया गांव की ओर पहुंचा तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस के काफिले को देखकर भागने लगा। पुलिस ने भी शक करते हुए भाग रहे युवक को दौड लगाकर दबोच लिया और कोतवाली ले आए।जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने आधा किग्रा नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद किया। पुलिस ने अरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है। पूछताछ में पकड़े गये अरोपी ने पुलिस को अपना नाम व पता मुरारी पुत्र छत्रपाल निवासी मौहल्ला नड़िया थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ बताया है। पुलिस ने बताया कि अरोपी पूर्व में भी थाना सासनी में एनडीपीएस में तथा सिकंद्राराऊ से आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत हैं। अरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम के मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS