Vineet Kumar Singh Exclusive: विनीत ने बस एक नाम सुनकर साइन कर ली ‘जाट’, रणदीप हुड्डा को बताया सिक्योर एक्टर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Vineet Kumar Singh in JAAT: ‘मुकक्काबाज’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता विनीत सिंह हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

Sunny deol Film JAAT Actor Vineet Kumar Singh talks About his Career and discussed his role in the movie

फिल्म ‘जाट’ आज गुरुवार 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। उनके साथ एक्टर विनीत कुमार सिंह भी नजर आएंगे, जिन्होंने विक्की कौशल की हालिया फिल्म ‘छावा’ में कवि कलश का किरदार अदा किया है। ‘जाट’ को लेकर विनीत बेहद उत्साहित हैं। अमर उजाला के साथ हुई खास बातचीत में उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

जाट’ में मेरा किरदार बेहद कलरफुल है
‘मुक्काबाज’ में खूब घूंसे बरसाने और ‘छावा’ में शब्दों के बाण चलाने वाले विनीत अब ‘जाट’ में साउथ का एक्शन करने नजर आएंगे। जब उनसे पूछा गया कि वहां काम करने का अनुभव कैसा रहा तो उन्होंने कहा, ‘पहली बार इस तरीके का रोल कर रहा हूं। एक विलेन का रोल। अलग सा अनुभव है। अच्छा है। मैं फिल्म ‘जाट’ में सोमलु का किरदार कर रहा हूं। यह बहुत कलरफुल किरदार है। बाकी यह दर्शक ही तय करेंगे कि उन्हें कितना पसंद आता है। मुझे बहुत मजा आया। कुछ अलग सा किरदार है।’

बस एक नाम सुनकर सारी चीजें साइड में रख दीं
यह पूछा जाने पर कि जब यह फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने इसमें क्या देखा? विनीत कुमार सिंह कहते हैं, ‘मैं फिल्में साइन करते वक्त चार चीजें देखता हूं और कोशिश रहती है कि इनमें से दो चीजें तो कम से कम हों। एक मैं देखता हूं कि डायरेक्टर कौन है? फिर प्रोड्यूसर कौन है? मैं फिल्म में क्या कर रहा हूं? और पैसे कितने हैं?
कोशिश करता हूं कि इन चार कार्ड में से दो कार्ड कम से कम टिक हो जाएं। लेकिन, इस बार मैंने ये सारी चीजें साइड में रख दी थीं, क्योंकि फिल्म सनी देओल के साथ थी।’
Sunny deol Film JAAT Actor Vineet Kumar Singh talks About his Career and discussed his role in the movie
हमेशा से सनी देओल के साथ काम करना चाहता था
विनीत ने आगे कहा, ‘मैं सनी देओल की फिल्में हमेशा देखता रहा हूं। एक होता है न कि आपका खुद का एक सपना होता है और उस सपने में भी कई सारे ऐसे मुकाम होते हैं कि यह बॉक्स टिक हो जाए। मैं हमेशा सनी सर के साथ कुछ करना चाहता था। मुझे जैसे ही यह मौका मिला, मैंने चारों कार्ड्स साइड में रख दिए।
तय कर लिया कि कर रहा हूं यह फिल्म। अच्छी बात यह रही कि चारों कार्ड्स भी बहुत अच्छे निकले। जिन डायरेक्टर के साथ काम कर रहा हूं गोपीचंद मालिनेनी वो भी बहुत अच्छे हैं। मास मसाला फिल्म पर उनकी कमाल की पकड़ है। मैंने ‘जाट’ की शूटिंग के दौरान उनकी वह पकड़ देखी है।’
Sunny deol Film JAAT Actor Vineet Kumar Singh talks About his Career and discussed his role in the movie
किरदार के लिए पैसे भी भरपूर लिए हैं
आगे विनीत कहते हैं, ‘प्रोड्यूसर की बात करूं तो मैत्री मूवी मेकर्स ने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2′ जैसी पैन इंडिया फिल्में की हैं। इसमें तो मैत्री मूवी मेकर्स और पीपुल मीडिया फैक्टरी जैसे दो बड़े प्रोड्यूसर हैं। मैंने जबकि ऐसा सोचा नहीं था। मैंने तो सनी देओल की वजह से फिल्म कर ली। मेरा किरदार भी बहुत अच्छा है और पैसे भी भरपूर लिए हैं।’
Sunny deol Film JAAT Actor Vineet Kumar Singh talks About his Career and discussed his role in the movie
रणदीप हुड्डा के जो दिल में, वही जुबान पर होता है 
आपने ज्यादातर वक्त रणदीप हुड्डा जी के साथ बिताया है। उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? इस सवाल पर विनीत ने कहा, ‘वे बहुत सिक्योर एक्टर हैं। रणदीप भाई के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। हालांकि, ज्यादा वक्त बिताने का मौका इतना भी नहीं मिला। बहुत सारे सीन मेरे सोलो रहे तो वो अलग ही शूट हुए। साथ में जो शूटिंग हुई तो रणदीप हुड्डा से बहुत कुछ सीखने को मिला। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। जो उनके दिल में है, वही जुबान पर है।’
Sunny deol Film JAAT Actor Vineet Kumar Singh talks About his Career and discussed his role in the movie

दोनों एक्टर्स से बहुत सीखने को मिला
एक्टर से जब पूछा गया कि सेट का कोई दिलचस्प किस्सा आप साझा करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, ‘सेट पर तो बहुत मित्रवत भाव और भाईचारा रहा। सनी देओल और रणदीप भाई के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। दोनों ने जिस तरीके से काम किया, वह अनुभव मुझे अच्छा लगता है और काफी कुछ सीखने को मिलता है।’

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।