Ayodhya: राज्यपाल आनंदी बेन ने किए रामलला के दर्शन, आज कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह रामलला के दर्शन-पूजन किए। अयोध्या में वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

Ayodhya: Governor Anandi Ben had darshan of Ramlala

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार सुबह रामलला के दर्शन किए। राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में हैं। पहले दिन विद्या कुंड और सीता कुंड का अवलोकन किया था साथ ही विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं की भित्ति प्रदर्शन को देखा था।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में ही रात्रि प्रवास किया। शुक्रवार सुबह वह रामलला के दरबार में पहुंची और दर्शन पूजन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान जिले के 501 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल प्री स्कूल किट सौंपेंगी।

बेसिक शिक्षा के 10 और प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट क्लास चलाने के लिए एलईडी प्रदान करेंगी।

PLANET NEWS INDIA
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई