अनियंत्रित होकर बाइक फिसली सवार घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ रोड स्थित पराग डेयरी के निकट एक बाइक अनियंतित्र होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव नया नगला निवासी भीकंबर पुत्र नेम सिंह किसी काम से हाथरस की ओर गया था। जो काम समाप्त करने के बाद सासनी होते हुए अपने गांव जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही बाइक पराग डेयरी के निकट पहुंची वैसे ही उसकी बाइक अनियंत्रि होकर फिसल गई। जिससे वह सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड जुट गई। लोगों ने ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।