अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ़ रोड स्थित इंद्राणी गार्डन के निकट एक बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव समामई निवासी नाथूराम का 24 वर्षीय पुत्र आनंद अपने बहनोई के घर राजस्थान रहकर फेरी लगाकर ताले बेचने का काम करता था। एक दिन पूर्व घर में भाई की शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए वह राजस्थान से गांव आया था। परिजनो के अनुसार आनंद अपने मित्र प्रकाश पुत्र नंदन राम के साथ किसी काम से सासनी आया था। जो काम समाप्त करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक इंद्राणी गार्डन के निकट पहुंची तो तो अनियंत्रित हो गई और सडक पर गिर गई। जिसके साथ आनंद और उसका मित्र सडक पर गिरकर घायल हो गये। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना कीजानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। आनंद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां दूसरे दिन परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घायल प्रकाश का उपचार सीएचसी में कराया गया है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।