विद्यापीठ इंटर कालेज में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें में आरजी काॅलेज के डा. संजय सिंहानिया छात्र छात्राओं स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। गुरूवार को काॅलेज में लगाए गये शिविर में डा. सिंहानियां ने छात्र-छात्राओं के आक्सीजन, पल्स रेट,वजन तथा लम्बाई नापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया।
वहीं दूसरी ओ विद्यालय में प्रधानाचार्य के निर्देशन में विद्यालय में श्रम विभाग के अधिकारी आजम खान ने छात्र-छात्राओं को अटल आवासीय विद्यालय योजना के बारे में जानकारी दी।
गुरूवार को छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए श्रमाधिकारी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है। इस योजना के तहत, अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। इस योजना का मकसद इन बच्चों को बेहतर जीवन स्तर देना और उन्हें सफलता पाने का मौका देना ह। इस योजना के तहत, पंजीकृत श्रमिकों के छह वर्ष से सोलह वर्ष तक के दो बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र अटल आवासीय विद्यालय के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा छह के लिए मानसिक क्षमता, अंकगणित, और भाषा का परीक्षण होगा। कक्षा नौ के लिए अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, और विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर लोकेश शर्मा तथा शिक्षक अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाह , सतीश कुमार, यश कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS