कार ने मारी कार को टक्कर राजमार्ग हुआ बाधित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ रोड स्थित कोतवाली चैराहे पर ओवरटेक कर रही एक कार ने दूसरी कार मेगं टक्कर मार दी। जिससे दोनों कार चालकों मंें घमासान होने के कारण राजमार्ग बाधित हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस एवं सभ्रांत लोगों ने मामले को शांत किया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार दो कारें अलीगढ की ओर से हाथरस की ओर जा रही थीं। वहीं कोतवाली चैराहे पर एक कार ने आगे चल रही कार को जब ओवरटेक किया तो आगे चल रही कार में ठुक गई। जिससे आगे चल रही कार का चालक बौखला गया और टक्कर मारने वाली कार चालक से झगडा करने पर आमादा हो गया। कार चालकों में हुए विवाद को देख राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भीड जुट गई, जिससे राजमार्ग बाधित हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बहनों को अपने कब्जे ने कर कोतवाली में खड़ा कर दिया। और बाधित हुए राजमार्ग को सुचारू कराया। बाद में मौके पर पहुंचे सभ्रांत लोगों नेे मामले को शांत करते हुए राजीनामा करा दिया। तब दोनों कार सवार चालक अपनी अपनी कार लेकर गंतव्य को चले गये।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS