Budaun News: ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, बेटी समेत दो घायल, परिवार में कोहराम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बदायूं के उझानी में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। बेटी समेत दो घायल हो गए।

बदायूं के उझानी में ज्ञान बैंक्वेट बैंकट मैरिज हॉल के सामने बुधवार रात करीब पौने दस बजे ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची समेत दो घायल हो गए। पुलिस सभी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायलों को भर्ती किया गया।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव युसूफनगर निवासी चंद्रकेश की पत्नी ममता (48) और बेटा विजय (28) बुधवार रात किसी काम से उझानी बाइक से गए थे। बाइक पर चंद्रकेश की बेटी भावना (20) और एक तीन साल की बच्ची भी थी। वे लोग उझानी नगर में ज्ञान बैंक्वेट मैरिज हॉल के सामने गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रॉला ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रॉला के पहिये के नीचे आने से ममता और बाइक चला रहे बेटे विजय की मौके पर मौत हो गई, जबकि भावना और एक मासूम बच्ची घायल हो गई। मौके पर राहगीरों जुट गए। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सभी को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने ममता और विजय को मृत घोषित कर दिया। मां बेटे के मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां परिजनों में चीत्कार मच गई।
शादी से लौटते समय हुआ हादसा
ममता की शादी एटा के वीरेंद्र से हुई थी। पति की मौत के बाद ममता अपने मायके कुंवरगांव क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में गांव के ही चन्द्रकेश से शादी करके उसके साथ रहने लगी थी। जमीन को लेकर पहले पति के भतीजे ने वाद दायर कर रखा था। इसी सिलसिले में किसी से बातचीत करने और शादी में शामिल होने वह उझानी गई थी। बुधवार को लौटते समय हादसे में ममता, उसके बेटे विजय की मौत हो गई, जबकि बेटी व एक अन्य बच्चा घायल है। ममता आशा कार्यकर्ता थी।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई