अमेठी: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पिंडारा नहर के पास पुलिस संदिग्ध व्यक्तयो और वाहनों की तलाशी कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के रहने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश सुधीर सिंह रास्ते से गुजरने वाला है। मुख़बिर से सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर सुधीर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान सुधीर के पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस सुधीर को जेल भेजने की कार्यवाही में जुट गई है।मामले को लेकर मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई