Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी होगा रोहित का आखिरी ICC टूर्नामेंट? सुरेश रैना ने रखी अपनी राय, जानें

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान से चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करने के लिए कहा है।  बोर्ड 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटा है और ऐसे में रोहित के भविष्य को लेकर स्पष्टता जरूरी है।

Will Champions Trophy 2025 be Rohit Sharma last ICC tournament? Suresh Raina said- This thing will inspire you

भारतीय टीम फिलहाल 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी हुई है। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। रोहित शर्मा की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह रोहित का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास भी ले सकते हैं, क्योंकि बीसीसीआई ने उनसे बातचीत की है। वहीं, रैना ने भी रोहित को लेकर बयान दिया है।
Will Champions Trophy 2025 be Rohit Sharma last ICC tournament? Suresh Raina said- This thing will inspire you

इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान से चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करने के लिए कहा है।  बोर्ड 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटा है और ऐसे में रोहित के भविष्य को लेकर स्पष्टता जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई चाहता है कि बदलाव की शुरुआत वनडे और टेस्ट दोनों में हो। बोर्ड दोनों प्रारूपों में एक स्थिर कप्तानी विकल्प खोजने का इच्छुक है।
Will Champions Trophy 2025 be Rohit Sharma last ICC tournament? Suresh Raina said- This thing will inspire you

बोर्ड और रोहित के बीच हुई बातचीत
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘चयनकर्ताओं और बोर्ड के लोगों ने पिछली चयन बैठक के समय रोहित से यह चर्चा की थी। उनसे कहा गया है कि उन्हें यह तय करने की जरूरत है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वह अपने भविष्य की योजना कैसे बनाना चाहते हैं।’ बीसीसीसाई के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया- टीम प्रबंधन की अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र और वनडे विश्व कप से पहले कुछ योजनाएं हैं। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर कोई एक सहज संक्रमण के लिए एक ही पृष्ठ पर है।
Will Champions Trophy 2025 be Rohit Sharma last ICC tournament? Suresh Raina said- This thing will inspire you

रैना ने रोहित को लेकर दिया बयान
वहीं, सुरेश रैना का भी यही मानना है। उन्हें लगता है कि अगर रोहित संन्यास नहीं लेते हैं तो भी यह टूर्नामेंट बतौर कप्तान उनका आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। भारत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। रैना का मानना है कि संभावित रूप से नेतृत्व छोड़ने से पहले रोहित एक और प्रमुख खिताब हासिल करने के लिए अत्यधिक प्रेरित होंगे।
Will Champions Trophy 2025 be Rohit Sharma last ICC tournament? Suresh Raina said- This thing will inspire you

रोहित तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके
रोहित शर्मा पहले ही एक खिलाड़ी के रूप में तीन आईसीसी ट्रॉफी के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। यदि वह आगामी टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाते हैं, तो वह चार आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। रैना ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- वह 2007 में टी20 विश्व कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 में टी20 विश्व कप जीत चुके हैं। बतौर कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी जीतना उनके लिए खास होगा।’
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई