बसईं बसगोई में मंलवार को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

विद्युत उपखंड द्वितीय दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सासनी द्वारा दिनांक अट्ठाईस जनवरी दिन मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सोमवार को यह जानकारी देते हुए एसडीओ अशीषी रत्न ने बताया कि दिनांक अट्ठाईस जनवरी दिन मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आरडीएसएस, विद्युत उपकेन्द्र पर विद्युत सुरक्षा सम्बन्धि उपकरण लगाने एवं अनुरक्षण (मरम्मत) हेतु 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र, बसईं-बसगोई से निर्गत नगला अहिवासी, एवं बसई – बसगोई एवं फूलपुर एवं अन्य पोषकों को भी सुरक्षा की दृष्टि कुछ समय के लिए बंद किया जायेगा। तब तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं एसडीओ ने उपभोक्तओं से अपील की है कि इस बीच में विद्युत सम्बन्धी कोई कार्य स्वयं न करें परीक्षण हेतु विद्युत कभी भी आ जा सकती है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई