महिला एव बाल कल्याण संगठन ने मनाया 76 वां गणतन्त्र दिवस

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

महिला एव बाल कल्याण संगठन ने 76वां गणतन्त्र दिवस पूरे उत्साह,सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ जनपद के कस्बा सादाबाद के मथुरा रोड स्थित जिला कार्यालय मनाया गया। इस दौरान प्रातःनियत समय पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा व प्रदेश उपाध्यक्ष जानू चैधरी संगठन के पदाधिकारियों के साथ परंपरागत विधि-विधान के साथ जिला कार्यालय ध्वजारोहण किया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
दूसरी तरफ महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए धर्म, जाति जैसी रुकावटों को भुलाकर देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर बल दिया। वही प्रदेश उपाध्यक्ष जानू चैधरी ने कहा कि गणतन्त्र दिवस का यह शुभ अवसर हमें अपनी कुरीतियों को दूर करने और संविधान का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हर नागरिक सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास करे, तो देश का सर्वांगीण विकास संभव है। इस दौरान दिनेश बघेल, जानू चैधरी, अनिल चैधरी, देवेंद्र चैधरी, राजकुमार चैधरी, बीरू पहलवान, प्रशांत फौजदार, जितेंद्र सिंह, देवराज सिंह, पूनम वर्मा, राखी देवी, मंजू देवी, ज्योति देवी, उषा देवी, पूनम राघव गुप्ता उमेश कुमार आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई