
जमशेदपुर के सरायकेला जिले के माजनघाट पुल के पास खरकाई नदी में उत्तर मोहंती (25) शव बरामद किया गया है. युवक मंगलवार दोपहर से लापता था. बुधवार को उसकी लाश नदी में मिली. उत्तर मोहंती सरायकेला के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था, उसका घर राज नगर थाना क्षेत्र के कोलावेरिया गांव में है.मृतक चाऊमीन का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था. परिवार का आरोप है कि युवक का शव मिलने से पहले वह मंगलवार दोपहर से अचानक लापता हो गया था. इस दौरान परिवार ने हत्या कि आशंका जताई है.हालांकि पुलिस ने अब तक हत्या की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Author: planetnewsindia
8006478914