विद्यापीठ में मनाया श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ श्री रामदरवार छबिचित्र पर माल्यार्पणकर बडे ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाई गई।
बुधवार को आयोजित कार्रक्रम में विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका ने राम भजन सुनाया। अशोक कुमार ने श्री राम जी पर कविता सुनाई। छात्राओं ने श्री राम पर गीत सुनाए। प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा का महत्व अत्यधिक है। जो भारतीय समाज के साथ ही विश्व सनातनी समुदाय को भी एक साथ लाता है। यह धार्मिक स्थल भारतीय संस्कृति की गहरी धारा को दर्शाता है। साथ ही लोगों को एकता और अंखडता का विश्वस्तरीय संदेश देता है कि प्रेम, समर्पण, और शांति के माध्यम से ही सच्चा समृद्धि संभव है। इस दौरान अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS