सीतारामडेरा के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार बने सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ता सीतारामडेरा निवासी अरुण कुमार जिला पूर्वी सिंहभूम सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन बनाए गए हैं.उपायुक्त सह नियंत्रक पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल के निर्देश पर एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने सिविल डिफेंस( नागरिक सुरक्षा कार्यालय) ने अवेयतनिक चीफ वार्डन पद पर नियुक्त किया है. पिछले काफी दिनों से यह पद रिक्त था और उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक के लिए की गई है.सिविल डिफेंस का गठन भारत में 1968 मे किया गया, युद्ध तथा कोरोना कल जैसे आपदा परिस्थितियों में सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसका उद्देश्य देश में आंतरिक इलाकों की रक्षा करने,सशस्त्र बलों का समर्थन करने, नागरिकों को संगठित कर नागरिक प्रशासन की मदद करने जैसे कार्य आदि हैं.जिला पूर्वी संभाग में तकरीबन 500 से ज्यादा इसके वालंटियर है और विभिन्न मोहल्ले में इसके डिवीजनल वार्डन, पोस्ट वार्डन और स्वयंसेवक है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई