कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार एएसपी एवं सीओ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक गांजा तस्कर को नगला पोपा के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह के अनुसार वह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन चैकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव पौपा नगला के निकट एक युवक हाथ में लटके बैग में कुछ मादक पदार्थ बिक्री हेतु ले जाने वाला है। प्रभारी निरीक्षक ने सूचना को गंभीरता से लिया और मय हमराह और पुलिस टीम के साथ नगला पौपा की और रूख करते हुए वाहनों को दौडा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जैसे ही नगला पौपा गेट के निकट खडे युवक ने पुलिस वाहन देखा तो वह भागने लगा मगर पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने दो किलो नौ सौ छह ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर उसे जेल भेजा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अरोपी पूर्व में मु0अ0सं0 647/18 धारा 138 बी विधुत अधिनियम के तहत भी जेल जा चुका है। पूछताछ में अरोपी ने पुलिस को अपना नाम व पता अनिल कुमार उर्फ बौबी पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कौमरी बताया है। अरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह मय हमराह एवं मय टीम के मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS