Israel Gaza Ceasefire Update :: गाजा में पिछले कई महीनों से चल रहा हमास और इस्राइल के बीच का युद्ध लगभग खत्म हो गया है। इस्राइल की कैबिनेट ने गाजा में युद्ध विराम और दर्जनों बंधकों की रिहाई के समझौते को मंजूरी दे दी है।

गाजा में पिछले 15 महीनों से चल रहा हमास और इस्राइल के बीच का युद्ध लगभग खत्म हो गया है। इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा में युद्ध विराम के समझौते को मंजूरी दे दी। इसके बाद वहां बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही हमास के साथ 15 महीने से चल रहा युद्ध रुक जाएगा।
यह संघर्ष विराम तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में इस्राइल के 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा। बदले में इस्राइल भी 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इस्राइली सेना भी गाजा से पीछे हटेगी। इस्राइल के न्याय मंत्रालय ने रविवार से रिहा किए जाने वाले 95 फिलिस्तीनियों की सूची जारी की है। हमास के साथ लड़ाई रोकने का समझौता रविवार को लागू होगा।
समझौते में मध्यस्थ करने वाले कतर और अमेरिका ने बुधवार को युद्ध विराम की घोषणा की थी, लेकिन यह समझौता एक दिन से अधिक समय तक अधर में लटका रहा, क्योंकि नेतन्याहू ने कहा था कि अंतिम समय में कुछ अड़चनें आईं, जिसके लिए उन्होंने हमास को जिम्मेदार ठहराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते का कुछ कट्टरपंथी नेताओं ने विरोध किया था। लेकिन नेतन्याहू की गठबंधन सरकार के 24 मंत्रियों ने समझौते के पक्ष में मतदान किया, जबकि आठ ने इसका विरोध किया है।
इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा था कि गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने संबंधी समझौते को लेकर सहमति बन गई है। इस घोषणा से पहले नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा था कि गाजा में युद्ध विराम और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले बंधकों को मुक्त करने के लिए वार्ता में अंतिम समय में रुकावटें आईं। मंत्रिमंडल की बैठक यहूदी ‘सब्बाथ’ की शुरुआत के बाद हुई, जो इस मौके की अहमियत को दर्शाता है। यहूदी कानून के अनुसार, इजराइली सरकार आमतौर पर जीवन या मृत्यु के आपातकालीन मामलों को छोड़कर सब्बाथ में सभी काम रोक देती है। सब्बाथ का अर्थ होता है सप्ताह का सातवां दिन, जो शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक यहूदियों और कुछ ईसाइयों द्वारा विश्राम और पूजा के दिन के रूप में मनाया जाता है।
33 बंधकों की होगी रिहाई, छह इस्राइली अस्पताल तैयार
इस्राइल के छह अस्पतालों को बंधकों को रखने के लिहाज से तैयार किया गया है। इस्राइल के चिकित्सा निदेशालय के प्रमुख डॉ. हगर मिजराही ने कहा, हमारी मुख्य चिंता लंबे समय से बंधकों को रखे जाने की है… उन्हें संभवतः बहुत ही खराब परिस्थितियों, पोषण व स्वच्छता की कमी में रखा गया है। करीब 100 बंधकों में थाइलैंड, नेपाल व तंजानिया के नागरिक शामिल हैं। संघर्ष विराम समझौते के तहत रविवार को 33 बंधकों की रिहाई हो सकती है। इनमें सभी महिलाएं, बच्चे व 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष शामिल होंगे। बाकी बधकों की रिहाई अगले दौर में होगी, जिनमें सैनिक भी होंगे। इसके बदले अगले छह हफ्तों के दौरान इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनी बंदियों को छोड़ेगा। कैदियों से संबंधित हमास कार्यालय के प्रमुख जाहेर जबरीन ने शुक्रवार को कहा कि इस्राइली जेलों से रिहा होने वाले लोगों के नाम प्रकाशित किए जाएंगे।
गाजा के कई इलाकों से इस्राइली सेना की होगी वापसी
इस्राइली मंत्री ने सरकार छोड़ने की दी थी धमकी
15 महीनों में मारे जा चुके हैं 46 हजार से अधिक लोग
मिस्र ने बिना देरी संघर्ष विराम लागू करने की अपील की
गाजा के पुनर्निर्माण में लग सकते हैं 350 साल
Author: planetnewsindia
8006478914