मकर संक्रांति पर बांटी खिचडी किया पुण्यलाभ अर्जित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

मकर संक्रांति के पावन मौके पर जहां प्रयागराज में लोगों ने प्रथम स्नान किया वहीं क्षेत्र में लोगों ने खिचडी बांट जमकर पुण्य लाभ अर्जित किया। जगह-जगह खिचडी लंगर लगाए गये तो कहीं कंबल और शाॅल बांटकर मकर संक्रांति त्यौहार को बडे ही धूमधाम से मनाया।
मंगलवार को विहिप बजरंगदल संगठन द्वारा खिचड़ी वितरण किया। जिसमें बजरंगदल जिला संयोजक मोहित गौड़ ने कहा कि हिंदुओं के प्रमुख पर्वों में से एक पर्व मकर संक्रांति का है, इस पर्व पर हम सभी एक साथ मिलकर सहभोज करते हैं । अतः यह पर्व हमें आपसी भेदभाव व जातिगत भेदभाव को भुलाकर एक सूत्र में पिरोता है इस दौरान विभाग सेवा टोली सदस्य भूप्रकाश, राजीव उपाध्याय (आरएसएस), सत्यवीर सिंह, विशाल पंडित, पवन पंडित, अभी पंडित, राहुल बघेल, रवि सूर्यवंशी, मोनू बघेल, हरिशंकर माहौर, विशाल वार्ष्णेय, दिनेश चैधरी, मनोज फौजी, धर्मेंद्र प्रजापति, योगेश रौतेला, लक्ष्य उपाध्याय, प्रियांशु सिंह, सोमवीर कश्यप, गणेश पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई