सासनी-इगलास रोड स्थित एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलको उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मंगलवार को सासनी-इगलास रोड स्थित अलीपुर निवासी रामचरण का बीस वर्षीय पुत्र बाइक पर सवार होगर सासनी की ओर आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह बसगोई मोड पर आया तो उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS