एसडीएम ने मकर संक्रांति पर मजलूमों को बांटी खुशियां

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

मकर संक्रान्ति की पूर्व संध्या पर एसडीएम श्रीमती प्रज्ञा यादव ने मजलूम और जरूरतमंदों को मकर संक्रांति संबधित सामान देकर उनकी खुशियों में और चार चांद लगा दिए।
सोमवार को खुशियां बांटो कार्रक्रम के दौरान एसडीएम ने मजलूम और जरूरतमंदों को खुशियां बांटते हुए कहा कि अपने लिए तो सभी करते हैं मगर जिसे ज्यादा जरूरत है और जो मजलूम है, उसकी सहायता जरूर करनी चाहिए। चाहे वह सरकार से मिलने वाली सहायता हो अथवा अपने स्वयं के द्वारा दी जाने वाली हो। क्यों कि जरूरतमंद की जरूरत पूरी होने पर जो दुआएं उसके दिल जुवां के रास्ते निकलती है वह हमारे जीवन के रास्ते को और सुलभ बना देती हैं। क्यों कि ऐसा कार्र करने से जो पुण्य हमें मिलता है वह कई तीर्थ यात्राओं से भी नहीं मिल सकता। इसलिए हमें प्रतिदिन कोई न कोई पुण्य कार्र करते रहना चाहिए। इस दौरान तहसीलदार पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई