
कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिंन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे जुआ और सट्टा रोकथाम अभियान के तहत चार सटोरियों को सट्टे की खाईबाडी करते हुए जेल भेजा है।
सोमवार को प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह के अनुसार वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव नगला पतुआ में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर सट्टा खाईबाड़ी कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने सूचना को गंभीरता से लिया और पुलिस फोर्स साथ लेकर गांव पतुआ नगला की ओर कूच कर दिया। जैसे ही पुलिस गांव नगला पतुआ पहुंची तो वहां गांव के निकट ही कुछ लोग जो सट्टा खाईबाड़ी कर रहे थे, पुलिस को देखकर भागने लगे तब पुलिस ने भी आवश्यक बल प्रयोग करते हुए भाग रहे चार सटोरियों को पकड लिया, और कोतवाली ले आए। जहां उनकी जामा तलाशी में पुलिस ने एक हजार तीन सौ पचास रूपये नगद, तख्ती, सट्टा पर्ची, कलम आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने सट्टा अधिनियम के तहत चारों सटोरियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है। पूछताछ में सटोरियों ने पुलिस को अपने नाम व पता नरेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र मनोज कुमार, राहुल कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह, नरेश पुत्र बलवीरसिह, देवेन्द्र पुत्र सत्यपालसिह निवासीगण नगला पतुआ बताए हैं। सटोरियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स और टीम के मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS