टाटा स्टील यूआईएसएल ने पोटका में लगाया हेल्थ कैंप, आमजनों की हुई जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जमशेदपुर :टाटा स्टील यूआईएसएल पब्लिक हेल्थ सर्विसेज के सहयोग से एसएलएफ बेगुनाडीह,पोटका में सीटीओ 2 परियोजना स्थल पर एक व्यापक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, इस पहल का उद्देश्य वंचित ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच और दवाइयां प्रदान करना था. जिससे समुदाय के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित हो सके.इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार और टाटा स्टील यूआईएसएल के जेटीओ डीजीएम कर्नल पॉल अंनेस्ट उपस्थित थे. उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और बेहतर जीवन स्तर के लिए सामान्य स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. इस कार्यक्रम मे भारी भागीदारी देखी गयी, जिसमे सभी उम्र के 177 ग्रामीणो ने प्रदान की गई सेवाओं का लाभ उठाया.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।