SA20 2025 का आज से आगाज, सनराइजर्स और MI के बीच टक्कर, ऐसी होगी सेंट जॉर्ज पार्क की पिच

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

SA20 के तीसरे सीजन का 9 जनवरी से आगाज होगा। इस सीजन का पहला मुकाबला MI केपटाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

दुनिया की मशहूर क्रिकेट लीग में से एक SA20 का आज यानी 9 जनवरी से आगाज हो रहा है। SA20 का ये तीसरा सीजन है जिसमें पहला मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केप टाउन का आमना-सामना होगा। लगातार 2 बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस सीजन का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में करना चाहेगी।

दूसरी ओर, एमआई केप टाउन की टीम 2024 के खराब सीजन को भुलाकर राशिद खान की कप्तानी में इस बार बेहतरीन आगाज करना चाहेगी। उनके पास रासी वैन डेर डूसन, रयान रिकेल्टन, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन इनग्राम जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सनराइजर्स की बात करें तो लगातार तीसरे सीजन के लिए उनकी अगुआई एडेन मारक्रम करेंगे और ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन और जैक क्रॉली जैसे खिलाड़ी उनके लिए मैदान में उतरेंगे। SA20 के शुरुआती गेम में दोनों टीमों के बीच काफी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेंगी।

SIC बनाम MICT पिच रिपोर्ट

सेंट जॉर्ज पार्क में SA20 का आगाज होने जा रहा है, ऐसे में पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जा रही है। हालांकि गेंदबाजों के पास भी शुरुआत में कुछ न कुछ हासिल करने का मौका होगा। स्पिनर भी पिच से मदद उठा पाएंगे है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। कुल मिलाकर देखें तो आज के मैच में गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई