सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, महिला घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गये, घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल महिला का प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अलीगढ़ के रामनगर निवासी तेजपाल पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल बाइक द्वारा अपनी बाइक से पत्नी ममता को साथ लेकर सासनी के गांव ऊसवा अपनी ससुराल में हुई एक गमी में शरीक होने आया था । जो देर शाम अपने घर अलीगढ जा रहा था। बताते हैं कि चैदह नंबर नलकूप भट्टा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति सडक पर गिरकर घायल हो गये।घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगो की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल दंपत्ति को उपचार के लिए सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर घायल ममता को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। समचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, फिलहाल पुलिस प्राथमिकी जांच में जुटी है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।