टूंडला दिल्ली रेलमार्ग पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार टूंडला दिल्ली रेलमार्ग के निकट नगला वीरीसहाय गांव है जहां करीब छब्बीस वर्षीय एक युवक टेªेन की चपेट में आ गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी जब निकटस्थ खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों को हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गईं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पहचान के लिए रेलमार्ग से अलग रखा। मगर काफी देर तक कोई शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां शव को कुछ समय के लिए फ्रीजर में रखा जाएगा, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS