रानीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे में वाहन चलाने पर एक चालक व उसके साथी को धर दबोचा ”

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

स्टेट हेड :- विजय कुमार
स्टेट       :- उत्तराखंड
प्रेस नोट
कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार
दिनांक 24.10.2024
“ नशे में वाहन चलाना पडा भारी ”
“ रानीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे में वाहन चलाने पर एक चालक व उसके साथी को धर दबोचा ”
“ दूसरे व्यक्ति का पुलिस अधिनियम में किया चालान ”
“ वाहन को मोटर वाहन अधिनियम में किया सीज ”
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिवस सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके कम्र में आज दिनांक 24.10.2024 की प्रातः कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग टिहरी विस्थापित पुलिया के पास वाहन मो0सा0 पल्सर संख्या  UP70GQ 8596 का चालक यातायात नियमो का उल्लघन्न कर वाहन चला रहा था जिसे रोककर चैक किया गया तो वाहन उपरोक्त के चालक अमन त्रिपाठी पैगुवा थाना सराय ममरेज जिला प्रयागराज उ0प्र0 व पीछे बैठा उसका साथी निर्णय कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर नशे मे प्रतीत हो रहे थे, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, तो दोनो के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिस पर चालक अमन त्रिपाठी को  मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 में गिरफ्तार कर उसके साथी निर्णय कुमार का 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया गया  तथा वाहन को सीज किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अमन त्रिपाठी पैगुवा थाना सराय ममरेज जिला प्रयागराज उ0प्र0
पुलिस टीम-
1. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर
2. का0 1521 नरेन्द्र राणा, कोतवाली रानीपुर
3. का0 1134 अमित राणा, कोतवाली रानीपुर
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914