बिहार में FPO के माध्यम से खाद-बीज बेचेगी सरकार, 300 किसान उत्पाद संगठनों के साथ निबंधन

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बिहार में अब एफपीओ (किसान उत्पाद संगठन) भी खाद, बीज और कृषि उत्पाद की बिक्री कर सकेंगे। यह व्यवसाय को उन पंचायत को बढ़ावा दिया जाएगा, जहां पैक्स नहीं है। सहकारिता विभाग ने एफपीओ को खाद, बीज और कृषि उत्पादों के व्यवसाय के लिए निबंधन कराना अनिवार्य कर दिया है।

विभाग द्वारा अब तक 300 एफपीओ का निबंधन किया जा चुका है। एफपीओ को व्यवसाय में बढ़ावा देने के लिए बैंक गारंटी बिहार सरकार लेगी। इसके लिए विभाग की ओर से एक प्रस्ताव मंत्रिमंडल में स्वीकृति के लिए अविलंब भेजा जाएगा।सहकारिता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एफपीओ यानी किसान उत्पादक संगठन, किसानों का एक समूह होता है, जो अपने क्षेत्र में फसल उत्पादन से लेकर खेती-किसानी से जुड़ी तमाम व्यावसायिक गतिविधियां भी चलाता है।इस एफपीओ के माध्यम से किसानों को कृषि उपकरण के साथ खाद, बीज, उर्वरक जैसे कई उत्पाद के थोक मूल्य पर छूट मिलती हैं। अब सरकार ने एफपीओ को तैयार फसल एवं उसकी प्रोसेसिंग करके उत्पाद को मार्केट में बेचने को बढ़ावा देने का फैसला किया है।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई