
Infrastructure Development in Bihar बिहार में आधारभूत संरचना के निर्माण पर सरकार आने वाले दिनों में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।यह राशि विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण के रूप में प्राप्त होगी। इसमें कम व दीर्घ अवधि यानी दोनों प्रकार के ऋण होंगे। सर्वाधिक ऋण नाबार्ड से मिलेगा।ऋण के प्रस्ताव को वित्त विभाग अंतिम रूप दे रहा है। प्रयास है कि ब्याज दर कम-से-कम हो। आर्थिक विकास के साथ रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी आधारभूत संरचना का व्यापक महत्व है।पिछले वर्षों में बिहार की तेज प्रगति दर इसका प्रतिफल है। सरकार का प्रयास विकास दर को आगे भी बनाए रखना है।इस बीच पुल-सड़क और सिंचाई आदि परियोजनाओं आदि के रूप में कुछ अतिरिक्त आवश्यकताएं भी बन आई हैं। ऐसे में ऋण लेने की विवशता है।नाबार्ड से लगभग 2700 करोड़, नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) और सिडबी से 300-300 करोड़ रुपये का ऋण मिलेगा। शेष राशि खुले बाजार व विदेशी फंडिंग एजेंसियों (एशियन डेवलपमेंट बैंक आदि) से जुटाई जाएगी।
Anand Mohan Jha
Planet News
Author: planetnewsindia
8006478914