पमरे का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू चार माह में 2700 करोड़ रूपये से अधिक

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 

भोपाल।महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के द्वारा विभिन्न बैठकों में समय-समय पर पश्चिम मध्य रेल की ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू बढ़ाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्य करते हुए जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास भी किये जा रहे हैं।

इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल से जुलाई माह तक पश्चिम मध्य रेल ने लगभग कुल रुपये 2778 करोड़ का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है। जिसमें मद वाइस आय पर नजर डालें तो यात्री यातायात से रुपये 833 करोड़, माल यातायात से रुपये 1803 करोड़, अन्य कोचिंग मद में रुपये 61 करोड़ एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 81 करोड का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है। अकेले जुलाई माह में पश्चिम मध्य रेल ने लगभग 655 करोड़ रूपये ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया। जिसमें यात्री यातायात से रुपये 223 करोड़, माल यातायात से रुपये 403 करोड़ अन्य कोचिंग मद में रुपये 15 करोड़ एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 14 करोड का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई