
रेलवे को रुपये 30,63,490/- का राजस्व मिला
भोपाल।अनारक्षित टिकट यात्रियों के समय की बचत और लाइन में लगने की झंझट से निजात दिलाने के उद्देश्य से महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में मंडल वाणिज्य रेल कर्मियों द्वारा लगातार चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप भोपाल मण्डल में यात्रियों के बीच यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप खूब प्रचलित हो रहा है। जिसके परिणामस्वरूप भोपाल रेल मंडल में जुलाई माह (01 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक) में 1,67,261 यात्रियों ने इस मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने टिकट बुक किए, जिससे रेलवे को रुपये 30,63,490/- का राजस्व प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया नें अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे मोबाइल टिकटिंग ऐप पर यूटीएस के उपयोग को बढ़ावा दें और उपयोग से जुड़े हितों का लाभ उठाएं।
भोपाल मंडल के सभी स्टेशनों पर ऑनलाइन अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप (UTS On Mobile App) की सुविधा उपलब्ध है। यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप शुरू करने का मकसद डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करना, सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि यात्री कतारों की परेशानी का सामना किए बिना टिकट खरीद सकें।
Author: planetnewsindia
8006478914