
Kerala: वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, 24 की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका; अब सेना ने संभाला मोर्चा
केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की और उन्हें भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सहायता और बचाव के लिए सेना को तैनात करने को कहा। सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन पर केरल की मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, ‘हम अपने लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमें विभिन्न अस्पतालों से 24 शव मिले हैं। करीब 70 लोग घायल भी हैं। हमने घायलों का इलाज सुनिश्चित किया है। एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें वहां मौजूद हैं। नौसेना की एक टीम भी जल्द ही वहां पहुंचेगी। इलाके का एक पुल भी बह गया है।’
Anand Mohan Jha
Planet News
Author: planetnewsindia
8006478914