गुजरात में पटरी से उतरी मालगाड़ी, वलसाड-सूरत स्टेशनों के बीच यातायात ठप

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

ट्रेन सूरत की ओर जा रही थी. मुंबई-अहमदाबाद ट्रंक रूट पर यह दुर्घटना उस समय हुई जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहां पश्चिमी रेलवे मुख्यालय में रेलवे सुरक्षा और अन्य मुद्दों का जायजा ले रहे थे. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच शुक्रवार को एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया. हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे डुंगरी स्टेशन के पास हुई इस घटना के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ.

पीटीआई के मुताबिक ट्रेन सूरत की ओर जा रही थी. मुंबई-अहमदाबाद ट्रंक रूट पर यह दुर्घटना उस समय हुई जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहां पश्चिमी रेलवे मुख्यालय में रेलवे सुरक्षा और अन्य मुद्दों का जायजा ले रहे थे. घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी से उतरे डिब्बे को ट्रैक से हटवाया. इसके बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका. इसके साथ ही जांच की जा रही है कि घटना किस कारण हुई है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

कार में मिले कागजों से मृतक की पहचान 39 वर्षीय मृतक सुधीर निवासी गांव आसौदा, झज्जर के रुप में हुई है। सुधीर पुत्र ओम दिल्ली पुलिस में नौकरी करता था। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि सुधीर ढाबे पर खाना खाने आया होगा। परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस पता लगा रही हैं कि वह सांपला किस काम आया था।