नोएडा- बिजली सही से नहीं देंगे, बिल करोड़ों का भेजेंगे।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बिजली विभाग ने एक घरेलू उपभोक्ता को 4 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया गया. इतना भारी-भरकम बिल देखकर घर मालिक के होश उड़ गए. उसने विभाग से इसकी शिकायत की है. नोएडा के सेक्टर-122 सी ब्लॉक निवासी बसंत शर्मा को जुलाई में 4 करोड़ 2 लाख का बिजली बिल भेज दिया गया. विद्युत निगम नोएडा के मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि एक मामला हमारे संज्ञान में आया, ये मानवीय भूल है, अब बिल को ठीक कर दिया गया है. फिलहाल, उपभोक्ता के पास नया बिल भेजा जा रहा है।

 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई