लखनऊ: सीएम योगी कल नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
लोकभवन में अभ्यर्थियों कल मिलेंगे नियुक्ति पत्र
10.30 बजे लोक भवन सभागार में होगा कार्यक्रम।

कल बरेली कलक्ट्रेट में लेखपालों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
बरेली । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल चयन परीक्षा-2022 के आधार पर लेखपाल पद पर चयनित एवं संस्तुत लेखपालों को 10 जुलाई 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम की भांति जनपद बरेली में नव चयनित लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मा0 जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे से 12.00 तक आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का Live Telecast भी किया जायेगा एवं कार्यक्रम के समापन के उपरान्त जनपद के नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण मंत्री/जनप्रतिनिधिगण द्वारा किया जायेगा।
Author: planetnewsindia
8006478914