मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा बीना रेल खंड का किया गया संरक्षा निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीना/भोपाल।भारतीय रेलवे में संरक्षा को सर्वोपरि प्राथमिकता दिया गया है। जिसके अन्तर्गत पश्चिम मध्य रेल पर प्रत्येक माह साप्ताहिक सेफ्टी रिव्यू मीटिंग महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के निरंतर मॉनेटरिंग में आयोजित की जाती है। जिसमें मुख्यालय के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी और तीनों मण्डलों के मंडल रेल प्रबंधकों को संरक्षा से सम्बंधित कार्यो को प्राथमिकता देते हुए रेलवे कार्यप्रणाली को सुनिश्चित किया जाता है। इसी कड़ी में मुख्यालय संरक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों द्वारा विगत दिनों को बीना मालखेड़ी स्टेशन, बघौरा स्टेशन, बीना लॉबी, बीना रनिंग रूम, बीना यार्ड एवं गुना-ग्वालियर खंड के मध्य निरीक्षण किया गया।

बीना मालखेड़ी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान परिचालन से संबंधित सभी पहलुओं की जाँच की गई एवं समस्त रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान स्टेशन मास्टर एवं प्वाइंट्समैन से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसी तरह बघौरा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान परिचालन से संबंधित सभी पहलुओं की जाॅंच की गई एवं समस्त रिकाॅर्ड का अवलोकन किया गया। यहाँ भी स्टेशन मास्टर एवं प्वाइंट्समैन से संरक्षा सबंधित कार्यो पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इन दोनों स्टेशनों पर स्वचलित संचालन प्रणाली से संबंधित कार्यविधि का भी निरीक्षण किया गया।

प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने बीना रनिंग रूम में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजरों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। बीना लॉबी में उपस्थित रनिंग कर्मचारियों से चर्चा की एवं उनके कार्य से संबंधित जानकारी हासिल कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उपस्थित रनिंग स्टाफ को खतरे की स्थिति में सिगनल नहीं पार करने के लिये काउन्सिल किया साथ ही स्वचलित ब्लॉक सेक्शन में कार्य करते समय विशेष सतर्कता बरतने एवं सामान्य एवं सहायक नियम के प्रावधानों का अनुपालन करते हुये कार्य करने के निर्देश दिये। इसी के साथ ही बीना यार्ड का सघन निरीक्षण किया जिसमें प्वाइंट एवं क्रॉसिंग तथा पूरे यार्ड में पानी के निकासी के लिये नालियों की स्थिति का अवलोकन किया एवं मानसून को देखते हुये उनकी नियमित साफ-सफाई करने हेतु निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार के साथ उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (यातायात) अजय कुमार पाल, मंडल परिचालन प्रबंधक/जबलपुर रवि प्रकाश एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।