भोपाल में नए कानून बीएनएस में पहली एफआईआर दर्ज

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने में नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तहत पहली एफआईआर गाली गलौज की धारा 296 में दर्ज की गई। इस प्रकार की घटना होने पर पहले आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज होता था।

हनुमानगंज गंज पुलिस के मुताबिक ईसरानी मार्केट थाना हनुमानगंज निवासी 40 वर्षीय प्रफुल्ल पिता जय नारायण चौहान ने शिकायत की थी वह सामातंर कट प्वाइंट से गुजर रहे थे। उस समय राजा उर्फ हरभजन ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। घटना एक जुलाई रात 12 बजकर 5 मिनट की थी। इस पर पुलिस ने आरोपित पर भारतीय न्याय संहिता के धारा 296 में एफआईआर दर्ज कर ली है।

जांच अधिकारी एसआइ विवेक शर्मा ने बताया कि इस घटना में पहले आइपीसी 294 में एफआइआर होती और अब नई 296 में एफआइआर दर्ज की गई है। इसमें एफआइआर जब्ती कुछ नहीं करती थी तो आडिया और वीडियो अपलोड नहीं किए गए थे। इस धारा में सजा का प्रावधान पहली की तरह ही है, ज्यादा कुछ बदलाव नहीं है। हालांकि हमने घटना के फुटेज जब्त कर ली थी।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई