पन्ना पुलिस ने गांजा तस्करों से 21.50 लाख रुपए का गांजा किया जब्त

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भोपाल। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 30 जून 2024 मध्य प्रदेश पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है और इनकी धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पन्ना पुलिस ने गांजा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से लगभग 21 लाख 50 हजार रूपए का 1 क्विंटल 7 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों सहित 1 एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि विगत 08 माह में पन्ना पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध कुल 31 प्रकरण दर्ज कर 66 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए का 7 क्विंटल 45 कि.ग्रा. गांजा जब्त किया जा चुका है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई