वोट डालने पहुंचे एक्टर धर्मेंद्र को आया पैपराजी पर गुस्सा, बोले- मालूम है जो आप मुझसे कहलवाना चाहते हैं

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

धर्मेंद्र सोमवार को मुंबई के जुहू इलाके में वोट डालने पहुंचे थे. लाल कलर की चेक शर्ट और ब्लैक हैट में धर्मेंद्र हमेशा की तरह बहुत कूल लग रहे थे. मगर वोट डालकर बाहर निकलते वक्त एक सवाल ने उनकाथोड़ा मूड बिगाड़ दिया.

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को उनके कूल और मजेदार अंदाज के लिए जाना जाता है. फिल्मों में कई मस्तमौला किरदार निभा चुके धर्मेंद्र रियल लाइफ में भी काफी कूल हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ दिलचस्प बातें शेयर करते रहते हैं. मगर सोमवार को धर्मेंद्र थोड़े गुस्से में और इरिटेट होते नजर आए.

सोमवार को धर्मेंद्र मुंबई के एक स्कूल में वोट डालने पहुंचे थे. वोट डालकर बाहर निकलते हुए धर्मेंद्र पैपराजी एक सवाल पर नाराज नजर आए. उन्होंने सवाल करने वाले को नसीहत भी दे डाली.

पैपराजी वरिंदर चावला के एक वीडियो में धर्मेंद्र एक कैमरापर्सन के किसी वोटिंग से जुड़े सवाल से इरिटेट होते नजर आ रहे हैं. इस सवाल के जवाब में उन्होंने पलटकर नसीहत दे डाली. वीडियो में वो बोलते नजर आ रहे हैं, ‘यार अच्छे शहरी बनो, रईस बच्चे बनो, मां-बाप से प्यार करो, आपको मालूम है जो आप मुझसे कहलवाना चाहते हैं.’

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई