UP: नूडल्स खाने के बाद 12 साल के बच्चे की मौत, पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

यूपी के पीलीभीत में नूडल्स खाने के बाद 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती है. बताया जा रहा है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से बच्चे की मौत हुई है. हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि नूडल्स खाने से मौत हुई है. हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि नूडल्स खाने से मौत नहीं हुई है क्योंकि उसी दुकान से अन्य लोगों ने भी नूडल्स खरीद कर खाया था.

 

 

 

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए जबकि 12 साल के एक बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से परिवार के लोग बीमार पड़े थे. हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है.

पूरनपुर इलाके में गुरुवार रात नूडल्स और चावल खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत कुल छह सदस्य बीमार पड़ गए. उन्होंने कहा, वे एक निजी अस्पताल गए और अगले दिन उनकी हालत में सुधार होने के बाद घर लौट आए, हालांकि, उसी रात उन्हें फिर से बेचैनी महसूस होने लगी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 12 साल के रोहन की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.  स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टर राशिद ने कहा, ‘शनिवार को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के साथ पांच लोगों को यहां भर्ती कराया गया था. एक अन्य नाबालिग विवेक की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे पास के बरेली जिले के एक अस्पताल में रेफर किया गया है.” वहीं बाकी चार की हालत स्थिर बताई जा रही है.

परिवार ने पास के जनरल स्टोर से खरीदे गए एक विशेष ब्रांड के नूडल्स खाए थे. कुछ अन्य लोगों ने भी उसी ब्रांड के नूडल्स खरीदे लेकिन कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई.’

पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई